अपराध प्रतापगढ़ में नाबालिक छात्रा से रेप की कोशिश, कोचिंग टीचर ने बनाया छात्रा का अश्लील वीडियो, विरोध करने पर सोशल मीडिया पर डाला By Pratibha Rajdar Last updated Aug 25, 2025 45 प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र में एक कोचिंग टीचर ने अपनी छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपी शिक्षक फतेहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गुड़िया तालाब के पास कोचिंग संस्थान चलता है। शिक्षक ने पहले दसवीं कक्षा की छात्रा को प्रेम जाल में फसाया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बना लिया।जब छात्रा ने उसकी गलत मांगों का विरोध किया तो उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी युवक फतनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर का निवासी है। पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया।परिवार जब रानीगंज थाने शिकायत करने पहुंचा, तो आरोपी शिक्षक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसने खुद के रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर आत्महत्या करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिया। रानीगंज थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिल गई है। पुलिस जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। विधि कार्रवाई की जा रही है समाचार 45 Share