पति पत्नी ने मिलकर की सौतन व लड़के की हत्या, वही दुसरे लड़के को जंगल में फेंका

जींद: सफीदों के वार्ड नंबर दो में बंद पड़े मकान में कंकाल के रूप में मिले दो शवों की गुत्थी को सफीदों पुलिस ने सुलझाते हुए महिला समेत तीन आरोपितों को काबू किया। अवैध संबंधों के चलते आरोपी ने लगभग एक महीने पहले हत्या की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपित को तीन दिन के रिमांड पर लिया, जबकि महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह था पूरा मामला…

16 सितंबर को सफीदों शहर के वार्ड नंबर दो में एक बंद पड़े मकान के बाथरूम में एक महिला व एक बच्चे के गले-सड़े शव बरामद हुए थे, जो कंकाल में तब्दील हो चुके थे। मकान मालिक सुनील ने पुलिस को बताया था कि 10 अगस्त को रोहतक निवासी अजय अपनी पत्नी व एक बच्चे के साथ बाइक लेकर आया था। जिसने छह माह के लिए मकान किराए पर लिया था। कुछ रुपए देकर किराया आकर देने के लिए कहा था। 15 सितंबर को नीचे के फ्लौर के लिए नया किरायेदार शाम को मकान में आया तो बदबू से दोहरे हत्याकांड का पता चला। दोनों शव सड़ चुके थे। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर हत्या मामला दर्ज किया था।

मृतक महिला के पति से लगा हत्यारों का सुराग…

दोहरे हत्याकांड को लेकर दो पुलिस टीमों का गठन कर जांच को आगे बढ़ाया तो मकान मालिक दीपक से पूछताछ करके 18 सितंबर को गांव भागलपुरी निवासी मनीष झज्जर को बुलाया गया। उसने बताया कि 14 अगस्त को उसकी पत्नी कोमल, अरनव व आरव झज्जर से लापता हो गए। 21 अगस्त को पुलिस ने गुमशुदगी का पर्चा दर्ज किया। 11 सितंबर को उसका लड़का अरनव उर्फ कबीरा कस्बा बलौंगी जिला मोहाली पंजाब के जंगलों में सुनसान जगह व घायल अवस्था से बरामद हुआ। मनीष ने अपनी पत्नी तथा लड़की की हत्या का शक अपने रिश्तेदार सुर्या कालोनी रोहतक निवासी अजय पर जताया।

अवैध संबंध के चलते की दोहरी हत्या…

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी अजय ने बताया कि उसके मृतका कोमल के साथ अवैध संबंध थे। आरोपित ने अपनी बुआ के लड़के गांव डिडवाडा निवासी विनोद के मार्फत गत जुलाई में मकान किराए पर लिया था। उस मकान में उसकी पत्नी पिंकी भी रही। कुछ दिन के बाद पिंकी अपने मायके चली गई, जिसके बाद आरोपित कोमल तथा उसके दोनों बच्चों को सफीदों ले आया। भनक लगने पर अजय की पत्नी पिंकी अचानक सफीदों आ गई। तीनों की आपस में बहस हुई। फिर तीनों ने योजना बनाकर कोमल व उसके बड़े लड़के आरव की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर दोनों छोटे लड़के अरनव उर्फ कबीरा को अपने साथ ले गए और गर्दन पर वार कर मरा हुआ सोच कर मोहाली के निकट जंगल में फेंक गए।

3 दिन के रिमांड पर आरोपी…

डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी अजय का अदालत से तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया है। आरोपित हत्या के मामले में भगौड़ा घोषित है। रिमांड अवधि के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी और मोबाईल फोन व बाईक की बरामदगी की जाएगी। पुलिस मामले को पूरी गंभीरता के साथ ले रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000